बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर आएंगी स्मृति ईरानी, कलेक्टर ने नहीं दी अनुमति

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन बिलासपुर आएंगी। दोनों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल के लिए रिचार्ज करेंगी।

0 123
Wp Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन बिलासपुर आएंगी। दोनों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल के लिए रिचार्ज करेंगी। 11 नवंबर को होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन में बीजेपी ने एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इधर, भाजपा की इस रैली और प्रदर्शन को रोकने लिए प्रशासन ने अनुमति का रोड़ा खड़ा कर दिया है।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा है कि भाजपा को रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। भाजपा ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस सरकार की चुनावी घोषणा पत्र, बेरोजगारी भत्ता का वादा याद दिलाने के लिए पहले रायपुर में युवा मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। ठीक उसी तरह अब भाजपा ने महिला मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। इसे महतारी हुंकार रैली का नाम दिया गया है। बीते दिनों भाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी अजय जामवाल ने बिलासपुर पहुंचकर इस प्रदर्शन और रैली की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, अब प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत भाजपा नेता मैदानी स्तर पर जाकर रैली में महिलाओं को लाने के लिए संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को टारगेट दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.