बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अंकित बागबाहरा का निष्कासन निरस्त

बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अंकित बागबाहरा का निष्कासन समय से पहले ही निरस्त कर दिया गया।ज्ञात हो कि पार्टी के अंदरूनी विवाद के चलते उन्हें पार्टी से निष्काषित किया गया था।

0 520
Wp Channel Join Now

पिथौरा| बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अंकित बागबाहरा का निष्कासन समय से पहले ही निरस्त कर दिया गया।ज्ञात हो कि पार्टी के अंदरूनी विवाद के चलते उन्हें पार्टी से निष्काषित किया गया था।परन्तु निष्कासन के बाद भी लगातार पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण पार्टी में वापसी की मुहर लगी।

उक्त सम्बन्ध में अंकित बागबाहरा ने बताया कि उनके निष्काषन पश्चात उन्होंने अपनी वापसी हेतु आवेदन किया था। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से निष्काषन आज नवरात्र के प्रथम शुभ दिन रद्द किया गया ।

अंकित की वापसी विगत 16 सालों से निष्ठापूर्वक उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी हेतु किये जा रहे कार्यों को ध्यान में रखते हुए व तात्कालिक तौर पर हुई चुक  पर पुनः  क्षमा   मांगने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से उनका निष्काषन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है ।

ज्ञात हो कि अंकित बागबाहरा विगत 16 सालों में एन एस यू आई जिला अध्यक्ष,एन एस यू आई प्रदेश सचिव,एन एस यु आई प्रदेश उपाध्यक्ष,युवा कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित डेलीगेट,अक्स के जिला संयोजक,अक्स प्रदेश समन्वयक सदस्य,जिला कार्यकारिणी सदस्य महासमुंद,समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमीटी में विशेष आमंत्रित सदस्य , 2004 लोकसभा से लेकर   2008,2013,2018 के विधान  सभा चुनाव व 2004,2009,2014,2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के महत्वपूर्ण अंग रहे|

बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष व बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व लगातार कांग्रेस के प्रचार हेतु  सक्रिय रहते हुए 55 दिन साम विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.