विनय तमांग ने टीएमसी से दिया इस्तीफा, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पहाड़ी नेता विनय तमांग ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हामरो पार्टी को हराकर अनीत थापा के भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने बुधवार को दार्जिलिंग नगर पालिका का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इसके ठीक बाद विनय तमांग ने एक प्रेस वार्ता में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफे देने की घोषणा की।

0 48

- Advertisement -

दार्जिलिंग। पहाड़ी नेता विनय तमांग ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हामरो पार्टी को हराकर अनीत थापा के भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने बुधवार को दार्जिलिंग नगर पालिका का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इसके ठीक बाद विनय तमांग ने एक प्रेस वार्ता में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफे देने की घोषणा की।

- Advertisement -

विनय तमांग का दावा है कि पहाड़ी इलाकों में लोकतंत्र गहरे संकट में है। विनय का आरोप है कि बाहर के नेता कुछ पहाड़ी नेताओं को दूर से नियंत्रित कर पहाड़ी राजनीति को नियंत्रित कर रहे हैं। नतीजतन, राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के मामले में पहाड़ धीरे-धीरे संवेदनशील होता जा रहा हैं। इसके बाद विनय ने कहा कि वह पहाड़ी लोगों के लिए अपना खून-पसीना बहाने को तैयार हैं।

 उन्होंने यह भी दावा किया कि वह पहाड़ों में लोकतंत्र की वापसी, भ्रष्टाचार को रोकने और पहाड़ी लोगों को संवैधानिक अधिकार देने के लिए जीवन भर काम करना चाहते हैं। हालांकि, विनय अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहते थे। बल्कि उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में वह अपनी भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक कर देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.