जिम्मेदारी मिली तो बीरभूम में भाजपा को मजबूत करूंगा : दूधकुमार मंडल

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दूधकुमार मंडल ने सोमवार को कहा कि अगर पार्टी अगर जिम्मेदारी देती है तो बीरभूम में भाजपा की बंजर मिट्टी को उपजाऊ बनाऊंगा। आज दूधकुमार मंडल बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक कपड़ा वितरण कार्यक्रम में पहुचे थे।

0 40

- Advertisement -

रामपुरहाट। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दूधकुमार मंडल ने सोमवार को कहा कि अगर पार्टी अगर जिम्मेदारी देती है तो बीरभूम में भाजपा की बंजर मिट्टी को उपजाऊ बनाऊंगा। आज दूधकुमार मंडल बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक कपड़ा वितरण कार्यक्रम में पहुचे थे। इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे कुछ नहीं बताया। लेकिन अगर पार्टी जिम्मेदारी देती है तो मैं बीरभूम में भाजपा को मजबूत करूंगा।

- Advertisement -

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न हिस्सों में सत्तारूढ़ दल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। लेकिन पार्टी के नेता उनके साथ नहीं खड़े हुए। मैं लोगों के पास गया और देखा कि उनकी हालत बहुत खराब है। जिम्मेदार नेता डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकले और सड़कों पर नहीं उतरे। साधारण भाजपा कार्यकर्ता चाहते थे कि नेता उनके साथ खड़े रहें।

 आज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दूधकुमार ने एक स्वयंसेवी संस्था के बैनर तले वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के समानांतर कोई कार्यक्रम नहीं कर रहा हूं। मेरे पास कोई पद नहीं है, भाजपा में मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.