पुतिन ने यूक्रेन के दो स्वतंत्र गणराज्यों को मान्यता दी ,संधि पर किया हस्ताक्षर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में दो स्वतंत्र गणराज्यों को मान्यता देने पर हस्ताक्षर किए| ये स्वघोषित देश डोनेत्स्क (Donetsk) और लुगंस्क (Lugansk) हैं जिन्हें  स्वतंत्र और संप्रभु राज्यों के रूप में मान्यता पर हस्ताक्षर किए हैं।

0 91

- Advertisement -

मास्को | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में दो स्वतंत्र गणराज्यों को मान्यता देने पर हस्ताक्षर किए| ये स्वघोषित देश डोनेत्स्क (Donetsk) और लुगंस्क (Lugansk) हैं जिन्हें  स्वतंत्र और संप्रभु राज्यों के रूप में मान्यता पर हस्ताक्षर किए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि क्रेमलिन में सोमवार को आयोजित एक समारोह में पुतिन ने दो गणराज्यों ‘लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर)’ और ‘डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर)’ के प्रमुखों के साथ मित्रता, सहयोग और पारस्परिक सहायता की संधि पर हस्ताक्षर किए।

- Advertisement -

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा, रक्तपात, अराजकता के रास्ते पर चलना शुरू किया, उन्होंने  डॉनबास के मसले को नहीं पहचाना. डोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और पीपुल्स रिपब्लिक लुगंस्ककी स्वतंत्रता और संप्रभुता को पहचानें.  पुतिन के इस ऐलान के बाद अब यूक्रेन के इस इलाके में रूसी सैनिकों के प्रवेश करने की आशंकाएं जताई जाने लगी हैं|
राष्ट्रपति की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पुतिन की  घोषणा के साथ मॉस्को समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेनी बलों के बीच संघर्ष के लिए रूस के सैन्य बल और हथियार भेजने का रास्ता साफ हो गया है।
रूस की घोषणा के बाद अमेरिका ने कहा कि वह जल्द ही यूक्रेन में रूस समर्थित दो अलगाववादी क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगाएगा। अमेरिका ने   पुतिन के फैसले की कड़ी निंदा की। अमेरिका ने अपने नागरिकों को इन दोनों ही अलगावादी क्षेत्रों निवेश-व्यापार करने से रोक दिया है। साथ ही और अधिक प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.