मेसी के शहर बार्सिलोना में अब क्रिकेट मैदान की मांग

पूरी दुनिया में क्रिकेट का जादू सर चढ़कर बोलने लगा है| तभी तो फुटबॉल का गढ़ माने जाने वाले और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के शहर बार्सिलोना में अब क्रिकेट मैदान की मांग की जा रही है| शहर के लोगों ने मनोरंजन की दूसरी सुविधाओं के बजाय क्रिकेट मैदान बनाने के लिए मतदान किया।

0 77

- Advertisement -

समाचार पत्र  द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना ने अपने नागरिकों को साइक्लिंग लेन से लेकर खेल के मैदानों तक की नई सुविधाओं के लिए 30 मिलियन यूरो (करीब 2.66 अरब के पैकेज पर वोट करने का मौका दिया|

- Advertisement -

बताया गया कि 821 परियोजनाओं में से क्रिकेट मैदान को सबसे अधिक वोट मिले।

यहाँ की युवतियों के एक समूह ने इसके लिए अभियान चला रखा था। इस अभियान की हिस्सा बनी एक 20 वर्षीय युवती ने कहा कि शहर में इस खेल की शुरूआत 2018 में हुई थी जब उनके जिम प्रशिक्षक ने उन्हें स्कूल के समय के बाद क्रिकेट क्लब शुरू करने की जानकारी दी थी।

युवतियों  ने अपने प्रस्ताव में लिखा है, इस परियोजना में सिर्फ लड़कियां शामिल हैं। प्रशिक्षण से महिला के रूप में हम सशक्त महसूस करते है। हम अपने कौशल को स्वतंत्र रूप से विकसित कर सकते हैं। इसके साथ ही हमारा लक्ष्य महिला क्रिकेट एकादश टीम स्थापित करना है।
बता दें स्पेन के शहर बार्सिलोना क फुटबॉल के गढ़ के रूप में जाना जाता है और यह शहर स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का गृहनगर भी है।  (deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.