हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए दिलीप तिर्की

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप तिर्की को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 44 वर्षीय तिर्की को शीर्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।

0 83
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप तिर्की को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 44 वर्षीय तिर्की को शीर्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।

इस अवसर पर तिर्की ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

ओडिशा में जन्मे दिलीप तिर्की भारतीय हॉकी के सबसे प्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 15 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 412 कैप्स के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.