चेन्नई के चेपक स्टेडियम में 22 साल बाद हारा भारत

0 33

- Advertisement -

चेन्नई| चेन्नई के चेपक स्टेडियम में 22 साल बाद हारा भारत| इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 227 रन से हरा दिया है। उसकी भारतीय जमीन पर रन के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को उसी के घर में 212 रन से 2006 मुंबई में हराया था। साथ ही टीम इंडिया की चेन्नई के चेपक स्टेडियम में 22 साल बाद टेस्ट में पहली हार है।

भारत को यहां पिछली बार जनवरी 1999 में पाकिस्तान के हाथों 12 रन से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम इंडिया यहां आठ टेस्ट मैच खेल चुकी है। इनमें पांच में भारत को जीत मिली और तीन ड्रॉ रहे हैं।

टीम इंडिया की अपने घर में 4 साल बाद पहली हार है। इससे पहले उसे फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी। तब पुणे टेस्ट में भारतीय टीम 333 रन के अंतर से हारी थी। दोनों हार के बीच टीम इंडिया ने 14 टेस्ट खेले, जिसमें से 11 जीते और 3 ड्रॉ रहे

- Advertisement -

इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए थे। जबकि, टीम इंडिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए थे। इस लिहाज से उसे जीत के लिए 420 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम इंडिया हासिल नहीं कर सकी और दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड की रन के लिहाज से चेन्नई में भी अपनी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 1934 में टीम इंडिया को 202 रन से हराया था। इंग्लिश टीम चेन्नई में खेले गए 1977 के टेस्ट में भारत को 200 रन से भी हरा चुका है। ओवरऑल भारत अपने घर में रन के लिहाज से 342 रन से हार चुका है। उसे 2004 के नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

मेहमान  टीम 36 साल बाद चेन्नई में कोई टेस्ट जीत सकी है। इससे पहले जनवरी 1985 में भारतीय टीम ने 9 विकेट से हराया था। इसके बाद भारत ने लगातार 3 टेस्ट जीते। चौथे मुकाबले में उसकी हार हुई है। चेपक में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 10 टेस्ट खेले गए। इसमें भारतीय टीम ने 6 मैच जीते, जबकि 2 टेस्ट हारे हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.