दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वार्न का निधन

दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से वार्न का निधन हो गया।

0 88

- Advertisement -

दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से वार्न का निधन हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर शेन वॉर्न अपने विला में मौजूद थे और उन्हें बेसुध पाया गया है। वॉर्न के प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट फॉक्स स्पोर्ट्स को दिए एक बयान में निधन की पुष्टि की है। शेन वार्न अपने विला में बेसुध पाए गए थे। डॉक्टरों के बहुत प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -

वॉर्न के निधन पर कई दिग्गज क्रिकेटरों ने शोक जताया है। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा, ” मैं विश्वास नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी वॉर्न के निधन पर शोकर जताते हुए कहा, ” वास्तव में मेरे पास शब्द नहीं है, यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन खिलाड़ी ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वार्न….अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.