मैकडोनाल्ड सिटी ओपन टेनिस के फाइनल में पहुंचे

मेरिका के मैकी मैकडोनाल्ड सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गये हैं। मैकडोनाल्ड ने सेमीफाइनल में

0 72
Wp Channel Join Now

वाशिंगटन । अमेरिका के मैकी मैकडोनाल्ड सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गये हैं। मैकडोनाल्ड ने सेमीफाइनल में जापान के स्टार खिलाड़ी केई निशिकोरी को तीन सेट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 7-5 से हराया।

अब टूर्नामेंट के फाइनल में उनका मुकाबला इटली के यानिक सिनर से होगा। मैकडोनाल्ड पहली बार किसी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने निशिकोरी को दो घंटे 46 मिनट तक चले संघर्ष के बाद पराजित किया।

वहीं एक अन्य सेमीफाइनल में सिनर ने अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को 7-6 (2), 6-1 से हराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.