सुनील कुमार बंसल ओडिशा के नए डीजीपी होंगे

सुनील कुमार बंसल ओडिशा के नए डीजीपी होंगे | वे डीजीपी अभय की जगह पर लेंगे ।31 दिसम्बर को डीजीपी अभय का कार्यकाल खत्म हो रहा है |

0 149
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर|  सुनील कुमार बंसल ओडिशा के नए डीजीपी होंगे | वे डीजीपी अभय की जगह पर लेंगे ।31 दिसम्बर को डीजीपी अभय का कार्यकाल खत्म हो रहा है |

1987 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार बंसल वर्तमान समय में खुफिया विभाग के निदेशक के तौर पर मुम्बई में कार्यरत हैं। इससे पहले वेल मयूरभंज के एसपी के तौर पर कार्यभार सम्भाल चुके हैं। काफी समय पहले वह केन्द्रीय डेपुटेशन में चले गए थे।

सुनील कुमार बंसल ने इस नए दायित्व पर मीडिया को कहा  कि वे अपने दायित्व को ठीक ढंग से निभाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। सुरक्षा एवं सेवा पुलिस का मुख्य उद्देश्य होगा। लोगों को भयमुक्त वातावरण देना हमारी प्राथमिकता होगी। दलित एवं आदिवासियों को न्याय मिले इसके लिए मैं काम करूंगा। रणनीति बनाने के लिए कुछ समय की जरूरत है।

उधर DGP, Odisha @DGPOdisha ने ट्विट किया है ,हम श्री सुनील कुमार बंसल की ओडिशा के डीजीपी के रूप में नियुक्ति का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में  यादगार कार्यकाल की कामना करते है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.