प्रेमिका को भगा ले गया तो प्रेमी की माँ की हत्या

यूपी के बरेली में युवक अपनी प्रेमिका को भगा ले गया और शादी कर ली तो नाराज लड़की के घरवालों ने युवक की माँ की सरेआम पिटाई कर जान ले ली | पुलिस ने लड़की के 6 रिश्तेदारों पर अपराध कायम कर 4 को गिरफ्तार कर लिया  है |

0 75
Wp Channel Join Now

बरेली | यूपी के बरेली में युवक अपनी प्रेमिका को भगा ले गया और शादी कर ली तो नाराज लड़की के घरवालों ने युवक की माँ की सरेआम पिटाई कर जान ले ली | पुलिस ने लड़की के 6 रिश्तेदारों पर अपराध कायम कर 4 को गिरफ्तार कर लिया  है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  मृतका  चमेली कश्यप फरीदपुर थाना इलाके  के बरुआ गांव की रहने वाली थी। अपने बेटे के लड़की के साथ भाग जाने के बाद हमले के डर से वह और उनके पति पहले गांव छोड़ चुके थे। वह शुक्रवार को अपने घर की हालत जाने गांव आई थी।

लड़की के कदम से नाराज  उसके परिजनों ने युवक की माँ  से बदला लेने का फैसला किया जब वह बाजार से घर लौट रही थी।

तब उन्होंने उसे पकड़ कर सरेआम डंडों से पीटा और उस पर दरांती से वार किए। बाद में जख्मी महिला को उसके पति  ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक  मृतका  का बेटा आरोपी की बेटी के साथ फरार हो गया था जो इसी समुदाय का है। दोनों वयस्क थे और उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद लड़के के माता-पिता गांव छोड़कर कहीं और बस गए। घटना के वक्त वे कुछ दिनों के लिए अपने घर आए थे।

पुलिस  ने कहा, हमने उसके पति की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की है| अब  तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.