भोपाल पहुंचने पर विवेक सागर का हुआ भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।

0 40
Wp Channel Join Now

भोपाल । टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में शॉल श्रीफल देकर विकेक का सम्मान किया। इस दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने विवेक को बधाई देते हुए कहा कि देश के साथ ही यह प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। होशंगाबाद के चगौन पिपरिया के रहने वाले विवेक सागर ने अपनी मेहनत परिश्रम संकल्प के बल पर ही हॉकी टीम में जगह बनायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में खेल की प्रगति और विकास के लिए काम हो रहा है। यह तो अभी शुरुवाती पड़ाव है मंजिल तो स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही उन्होंने महिला हॉकी टीम को भी बधाई दी और कहा कि बेटियों के सम्मान में भी 31 लाख की राशि दी जायेगी।

हॉकी को बढ़ाने में मध्य प्रदेश कोई कसर नहीं रहेगा। इससे पहले विवेक सागर के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और साथी खिलाड़ी एयरपोर्ट पहुंचे।

वहीं खेल मंत्री यशोधराजे सिंधिया भी एयरपोर्ट पहुंची थी। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम और विवेक को कांस्य पदक जीतने पर बधाई भी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.