अगले 5 दिनों तक लू से राहत, राजनांदगांव देश का सबसे गर्म शहर रहा

भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान लू (Heat Wave) चलने की आशंका नहीं है| मंगलवार 3 मई को छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव देश का सबसे गर्म शहर  रहा|

0 82

- Advertisement -

नई दिल्ली | भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान लू (Heat Wave) चलने की आशंका नहीं है| मंगलवार 3 मई को छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव देश का सबसे गर्म शहर  रहा| स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, ओडिशा,  पश्चिम बंगाल, बिहार, में हल्की से मध्यम बारिश संभव है|

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है|  हालांकि महाराष्ट्र में बुधवार से अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है| उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की सम्भावना है |

IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है|

- Advertisement -

देशभर में अनेक स्थानों पर अप्रैल में सर्वकालिक रूप से तापमान उच्च स्तर पर रहा है और पारे का स्तर 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा|

3 मई मंगलवार को देशभर में कोई लू दर्ज नहीं की गई, जबकि अधिकतम तापमान कहीं भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया| छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में अधिकतम अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, ओडिशा,  पश्चिम बंगाल, बिहार, में हल्की से मध्यम बारिश संभव है| पूर्वोत्तर भारत पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है|

पिछले 24 घंटों में  पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वोत्तर भाग, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई| सिक्किम, उत्तर पूर्वी भारत और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई| छत्तीसगढ़ और विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, लक्षद्वीप, केरल, आंतरिक तमिलनाडु,  दक्षिण-पूर्व राजस्थान और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई|

Leave A Reply

Your email address will not be published.