सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिलाओं और पुरुषों ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत नाजुक

सुप्रीम कोर्ट के बाहर सोमवार दोपहर दो लोगों ने अपने आप को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग लगाने वाले दोनों लोग पति-पत्नी हैं।

0 190
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के बाहर सोमवार दोपहर दो लोगों ने अपने आप को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग लगाने वाले दोनों लोग पति-पत्नी हैं।

दिल्ली पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने आग लगाकर आत्महत्या करने का विकल्प क्यों चुना। गंभीर रूप से झुलसे दंपति को दि‍ल्‍ली पुलि‍स ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी पर घटि‍त हुई। उन्होंने आत्मदाह करने की कोशिश क्यों की, यह बात अभी पता नहीं चल सकी है।

दि‍ल्‍ली पुलि‍स ने बताया कि उसे करीब 12.10 बजे सूचना मि‍ली थी कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक महिला और एक पुरुष ने स्वयं को आग लगा ली है।

आनन फानन में पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उनकी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वे काफी जल चुके थे। पुलिस जवानों ने उन्हें अपनी जिप्सी में आरएमएल अस्‍पताल ले जाकर बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.