सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिमडेगा में सदाब सुहैल नाम के युवक को पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि उसने अन्य धर्म के देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।

0 44

- Advertisement -

रांची। सिमडेगा में सदाब सुहैल नाम के युवक को पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि उसने अन्य धर्म के देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। साथ ही महिलाओं को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग किया था। मामले में रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपी सदाब सुहैल गिरफ्तार कर लिया गया है।रांची विधायक सीपी सिंह ने ट्वीट कर सिमडेगा पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

- Advertisement -

  रांची विधायक के ट्वीट करने के बाद मामला गरमा गया। मामला तूल पकड़ता देख सिमडेगा पुलिस एक्शन मोड में आई और बिना किसी देरी के आरोपी सदाब सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे रविवार को जेल भेज दिया जाएगा। आरोपी युवक के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.