छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार धीमी, पर मौत का आंकड़ा 200 से कम नहीं

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है। प्रदेश में गुरुवार रात तक मौत और मरीज दोनों का आंकड़ा कम हुआ है। जहां 212 मौतें हुई है, वही 13846 नये मरीज आये हैं। वैसे देखा जाये तो मौत का आंकड़ा 200 से कम नहीं हो रहा है|

0 49

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है। प्रदेश में गुरुवार रात तक मौत और मरीज दोनों का आंकड़ा कम हुआ है। जहां 212 मौतें हुई है, वही 13846 नये मरीज आये हैं। वैसे देखा जाये तो मौत का आंकड़ा 200 से कम नहीं हो रहा है|

छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव केस जहां 1.31 लाख से ज्यादा हुई है। छत्तीसगढ़ में 10 हज़ार 894 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 9 हजार 950 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।

जांजगीर में कोरोना के 1324 नए मरीज मिले, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  में पिछले 24 घंटे में 987 नए मरीज मिले हैं। 45 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 11 हजार 250 है।

- Advertisement -

दुर्ग में 729 नए मरीज, 23 लोगों की जान गई। अब यहां एक्टिव मरीज 5311 हैं।

बिलासपुर में 803 नए मरीज मिले, 32 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 8075 हैं। राजनांदगांव में 620 नए मरीज मिले, 6 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 7294 हैं।

रायगढ़ में 954 नए मरीज मिले, 23 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 11212 हैं।

कोरबा में 921 लोग संक्रमित हुए, अब यहां 9019 एक्टिव मरीज हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सबसे कम 36 मरीज, 1 आदमी की जान गई और 334 एक्टिव मरीज हैं।

 इधर गुरुवार की दोपहर केंद्र सरकार  की रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिछले 24 घंटे में 200 से अधिक मौत की वजह से छत्तीसगढ़ देश के टॉप 5 राज्यों में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.