देश में कोरोना मामले एक बार फिर से डरावने, 24 घंटे में करीब 23 हजार मामले

0 53

- Advertisement -

नईदिल्ली| देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से डरावने होने लगे हैं| देश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी एक दिन में करीब 23 हजार कोविड-19 मामले दर्ज किए गए।  यह संख्या कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देशों में शामिल रूस, ब्रिटेन, स्पेन और जर्मनी में मिले नए मामलों से ज्यादा हैं|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 22,885 नए मामले और 117 मौतें दर्ज हुईं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,13,08,846 और मौतों की संख्या 1,58,306 पर पहुंच गई है।

पिछले 3 दिनों से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जो कि इससे पहले 100 से कम दर्ज हो रहीं थीं। बीते 2 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुरुवार को देश में 22,854 मामले और 126 मौतें, वहीं बुधवार को 17,921 मामले और 133 मौतें दर्ज की गईं थीं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 1,97,237 सक्रिय मामले हैं। वहीं इसी एक दिन में 15,157 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं, इसके साथ डिस्चार्ज हुए कुल मरीजों की संख्या 1,09,53,303 हो गई है।

अब तक महाराष्ट्र और पंजाब में ही कोविड-19 मामलों की संख्या में बढ़ोतरी नजर आ रही थी लेकिन अब ऐसी स्थिति कई राज्यों में बन गई है।

- Advertisement -

देश में  दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में बीते कुछ हफ्तों में तेजी से मामले बढ़े हैं। गुरुवार को दिल्ली में 409 मामले सामने आए थे, जबकि पिछले 2 महीनों से यहां एक दिन में इतने ज्यादा मामले दर्ज नहीं हुए थे।

देश भर में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ती केंद्र ने उन राज्यों से सतर्कता बरतने को कहा है जहां अभी तक स्थिति काबू में है।

उधर  जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी  के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शुक्रवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 118,455,993 और 2,628,543 है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 29,214,421 मामलों और 530,712 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील वर्तमान में 272,889 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद तीसरे स्थान पर मेक्सिको (192,491) और चौथे पर भारत (158,189) हैं।

50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश ब्रिटेन (125,403), इटली (101,184), फ्रांस (89,984), रूस (89,224), जर्मनी (72,968), स्पेन (72,085), ईरान (61,016), कोलंबिया (60,858), अर्जेंटीना (53,493) और दक्षिण अफ्रीका (51,110) हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.