कहर कोरोना का, देश में 24 घंटे में सवा लाख से ज्यादा मामले दर्ज

छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को एक दिन में  10310 नए मरीज मिले

0 21

- Advertisement -

नई  दिल्ली/ रायपुर|  देश में कोरोना संक्रमण कहर बन कर टूट पड़ा है| पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा सवा लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को एक दिन में  10310 नए मरीज मिले |

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार  देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। पॉजिटिव मामलों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़कर 9 लाख से ज्यादा हो गई है। 9,10,319 पॉजिटिव मामलों के साथ अब भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है।

देश में 2021 में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 685 मौतें दर्ज हुईं हैं। इसके बाद इस घातक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,66,892 हो गई है।

- Advertisement -

देश में 5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में 31,73,261, केरल में 11,44,594, कर्नाटक में 10,33,560, आंध्र प्रदेश में 9,10,943 और तमिलनाडु में 9,07,124 मामले दर्ज हो चुके हैं।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 59,907 दैनिक मामले और 322 मौतें दर्ज हुईं हैं। नए मामलों में से पुणे में सबसे ज्यादा 11,023 मामले सामने आए हैं। इसके बाद मुंबई में 10,428 मामले दर्ज हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को एक दिन में  10310 नए मरीज मिले हैं| रायपुर जिले में आज भी सर्वाधिक 27 मौते हुई हैं|   इसके साथ ही दुर्ग में 1664 और राजनांदगांव में 873 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 2609 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है| प्रदेश में कुल 53 मौते हुई हैं|

इस बीच देश में बुधवार को 29,79,292 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। बता दें कि 16 जनवरी को शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक 9,01,98,673 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.