सभी निजी दफ्तर बंद, अब work from home

दिल्ली में सभी निजी दफ्तर बंद करने के आदेश दिए गए हैं | यह फैसला बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते लिया गया है | कर्मचारी अब घरों से काम करेंगे |

0 101
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली|  दिल्ली में सभी निजी दफ्तर बंद करने के आदेश दिए गए हैं | यह फैसला बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते लिया गया है | कर्मचारी अब घर से काम करेंगे |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए थे। इसी बैठक में दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद करने के आदेश दिए हैं।

डीडीएमए ने राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त पाबंदियां लगा दी हैं| नई गाइडलाइंस के मुताबिक, दिल्ली में सभी निजी दफ्तर बंद रहेंगे| ज्यादातर निजी दफ्तरों को घर से काम (Work from Home) करने का आदेश दे दिया गया है|

इसके अलावा रेस्टोरेंट और बार को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है|  इस दौरान सिर्फ वही दफ्तर खुले रहेंगे, जिन्हें गाइडलाइंस के तहत छूट दी गई है|

बता दें कि देश में कल ओमिक्रॉन के कुल 4,461 मामले सामने आये | इनमें दिल्ली 546 मामलों के साथ तीसरे क्रम पर है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.