भारत में कोरोना : 3 दिनों से घटने लगे मामले , शनिवार 22,270 नए मामले, 325 मौतें

भारत में बीते 3 दिनों से कोरोना के मामले घटने लगे हैं | बीते 24 घंटे में  कोरोना  के 22,270 नए मामले सामने आए, जिसमें 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय   ने साझा की।  वहीं बीते 24 घंटे में 325 लोगों की मौतें हुई|

0 42
Wp Channel Join Now

नई  दिल्ली | भारत में बीते 3 दिनों से कोरोना के मामले घटने लगे हैं | बीते 24 घंटे में  कोरोना  के 22,270 नए मामले सामने आए, जिसमें 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय   ने साझा की।  वहीं बीते 24 घंटे में 325 लोगों की मौतें हुई, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,11,230 हो गया है।  एक दिन पहले 492 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी थी।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 22,270 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 14 प्रतिशत कम है। शुक्रवार को 25,920 नए मामले सामने आए थे। वहीं गुरुवार को 30,757 मामले दर्ज हुए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट हुई है। 325 मौतें दर्ज की गईं, जबकि एक दिन पहले 492 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी थी। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 60,298 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट हो रही है। देश में आज संक्रमण दर घटकर 1.8 प्रतिशत रह गई। अब कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,53,739 पहुंच गए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 5,11,230 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.