covid-19 :भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया

आज गुरुवार को भारत ने covid-19 के 100 करोड़ टीकाकरण  के लक्ष्य को हासिल कर लिया है | आज  करीब 9.45 बजे 100 करोड़ वां डोज लगाया गया।  

0 41

- Advertisement -

नई दिल्ली | आज गुरुवार को भारत ने covid-19 के 100 करोड़ टीकाकरण  के लक्ष्य को हासिल कर लिया है | आज  करीब 9.45 बजे 100 करोड़ वां डोज लगाया गया।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने मील का पत्थर बने इस अवसर को यादगार बनाने  कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।  पीएम मोदी ने ट्विट किया है-

आज  करीब 9.45 बजे 100 करोड़ वां डोज लगाया गया। पूरे देश में इसका जश्न मनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट पर इसका ऐलान किया गया। ट्रेनें ने हॉर्न बजाकर इसका स्वागत किया।  लाल किले पर सबसे बड़ा तिरंगा झंडा लहराया जाएगा।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच चुके हैं, यहां वे स्वास्थ्यकर्मियों से बात करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे। भाजपा ने भी इस अवसर पर देशभर में जश्न मनाने की तैयार की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इस अवसर पर लाल किले में गायक कैलाश खेर के एक गीत और एक ऑडियो-विजुअल फिल्म का शुभारंभ करेंगे। साथ ही प्रतिष्ठित लाल किले पर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा जिसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है। इसके अलावा देश में मौजूद विश्व प्रसिद्ध स्मारकों पर तिरंगे के रूप में रोशनी की जाएगी। (deshdesk )

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.