कच्ची सब्जियां खाना हो सकता है नुकसानदायक

कच्ची सब्जी खाना सेहत के ‎लिए नुकसान दायक हो सकता है। किसी भी सब्ज़ी को कच्चा खाने से सेहत को फायदे नहीं मिलते हैं। कुछ सब्ज़ियां ऐसी भी हैं जिनको कच्चा खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं।

0 76

- Advertisement -

नई दिल्ली । कच्ची सब्जी खाना सेहत के ‎लिए नुकसान दायक हो सकता है। किसी भी सब्ज़ी को कच्चा खाने से सेहत को फायदे नहीं मिलते हैं। कुछ सब्ज़ियां ऐसी भी हैं जिनको कच्चा खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं।

आइये जानते हैं ऐसी कुछ सब्ज़ियों के बारे में जिनको कच्चा खाना सेहत के लिए महंगा पड़ सकता है। बहुत लोग कच्चा मशरूम खाने के शौक़ीन होते हैं। उनको लगता है कि कच्चा मशरूम खाने से उनको ज्यादा पोषक तत्व मिल सकते हैं।

लेकिन बता दें कि कच्चा मशरूम खाने से आपको एलर्जी और अस्थमा जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मशरूम को हमेशा पकाकर या ग्रिल करके ही खाना चाहिए, इससे मशरूम में पोटेशियम की मात्रा बढ़ जाती है।

बहुत लोग सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पत्ता गोभी का सेवन करना पसंद करते हैं। जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

कच्चा पत्ता गोभी खाने से टेपवर्म यानी फीताकृमि कीड़ों के शरीर में पहुंचने का खतरा रहता है। ये कीड़ा शरीर में पहुंचकर दिमाग में प्रवेश कर सकता है और ये स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।

- Advertisement -

फूलगोभी और ब्रोकली को कच्चा खाने से बचना चाहिए। इसको कच्चा खाने से पेट में गैस और अपच की दिक्कत हो सकती है। दरअसल इनमें एक तरह की शुगर मौजूद होती है जो इनको बिना पकाये पेट में घुलती नहीं है।

इसकी वजह से आपको पेट सम्बन्धी कई और दिक्कतें भी हो सकती हैं।

कुछ लोग अकसर बैंगन को भी कच्चा खा लेते हैं, जो की आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।

इसको कच्चा खाने से इसमें पाए जाने वाले सोलनिन न्यूरोलॉजिकल और गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल की वजह से आपको पेट में दर्द, ऐंठन, उल्टी और चक्कर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

ग्वार की फलियों को भी बहुत लोग कच्चा खा लेते हैं। जबकि इन फलियों को कच्चा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल इन फलियों में अमीनो एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है

और आपको सेहत सम्बन्धी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.