भारत में लगातार चौथे दिन 2 हजार से अधिक मौतें

लगातार तीसररे दिन 3 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज

0 40

- Advertisement -

नई दिल्ली |भारत में जहाँ लगातार चौथे दिन 2 हजार से अधिक मौतें हुईं वहीँ लगातार तीसरे दिन 3 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज किये गये| पिछले साल महामारी की शुरूआत के बाद से भारत में कोविड -19 के कारण कुल 1,89,544 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में रोजाना नए कोविड मामलों और मौतों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भारत ने लगातार चौथे दिन 2,000 से अधिक मौतें दर्ज कीं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं। शुक्रवार को भारत में 2,263 मौतें दर्ज हुई थी, जबकि गुरुवार को 2,104 और बुधवार को 2023 मौतें हुई थी।

वहीँ शुक्रवार लगातार तीसरा दिन रहा है जब भारत में 3 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज किये गये हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,46,786 कोविड मामले दर्ज किए गए और 2,624 मौतें हुईं, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भारत में सक्रिय मामले शनिवार को 1,89,544 हो गये।

- Advertisement -

पिछले 24 घंटों में कुल 2,19,838 मरीज रिकवर हुए, इसके साथ कुल रिकवरी 1,38,67,997 हो गई।

भारत ने लगातार चौथे दिन 2,000 से अधिक मौतें दर्ज कीं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं। शुक्रवार को भारत में 2,263 मौतें दर्ज हुई थी, जबकि गुरुवार को 2,104 और बुधवार को 2023 मौतें हुई थी।

पिछले साल महामारी की शुरूआत के बाद से भारत में कोविड -19 के कारण कुल 1,89,544 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 17,53,569 नमूनों का टेस्ट किया गया। देश में अब तक कुल 27,61,99,222 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 29,01,412 लोगों को भी टीका लगाया गया है, कुल टीका की संख्या 13,83,79,832 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.