भीगे हुए चने का पानी भी है रामबाण

भीगे हुए चने का पानी भी शरीर के ‎लिए रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई और पौष्टिक तत्व शरीर की कई दिक्कतों को दूर करने में ख़ास भूमिका निभाते हैं।

0 60

- Advertisement -

नई दिल्ली । भीगे हुए चने का पानी भी शरीर के ‎लिए रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई और पौष्टिक तत्व शरीर की कई दिक्कतों को दूर करने में ख़ास भूमिका निभाते हैं। भीगे हुए चने का पानी आपकी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद साबित हो सकता है जितना कि भीगे हुए चने।

इसके लिए आप चने को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी का सेवन करें। अगर आप कच्चे चने का पानी भी न पीना चाहें तो चनों को उबाल कर इसके पानी को छानकर इसमें भुना जीरा, काला नमक और नींबू मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि भीगे चने का पानी पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए आप रोज़ाना सुबह खाली पेट कच्चे चने के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर तमाम तरह की बीमारियों से बचा रहेगा और बार-बार बीमार होने का खतरा कम होगा। चने का पानी रोज़ाना सुबह खाली पेट पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

- Advertisement -

ये कब्ज़ को दूर करने और पेट को साफ़ करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही गैस, अपच जैसी दिक्कतों से भी निजात दिलाता है।स्किन को अंदरूनी तौर पर साफ करने में भी चने का पानी मदद करता है।

ये स्किन सम्बन्धी कई तरह की दिक्कतों को होने से बचाता है और नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाने का काम करता है।चने का पानी डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

रोज़ाना चने का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद होता है।वजन घटाने के लिए भी आप चने के पानी की मदद ले सकते हैं।

इसको पीने से थकान और कमज़ोरी भी महसूस नहीं होती है और पेट भी काफी समय तक भरा हुआ सा महसूस होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.