पुरी रथ यात्रा से पहले रेत कलाकार सुदर्शन ने बनाया सबसे बड़ा रेत का रथ

ओडिशा में पुरी रथ यात्रा से ठीक एक दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय  रेत कलाकार पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर दुनिया की सबसे बड़ी रेत कला रथ बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के रथ (नंदीघोष रथ) की 3 डी सैंड आर्ट बनाई, जो 43.2 फीट लंबी और 35 फीट चौड़ी है।

0 168

- Advertisement -

desh digital

भुवनेश्वर | ओडिशा में पुरी रथ यात्रा से ठीक एक दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय  रेत कलाकार पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर दुनिया की सबसे बड़ी रेत कला रथ बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के रथ (नंदीघोष रथ) की 3 डी सैंड आर्ट बनाई, जो 43.2 फीट लंबी और 35 फीट चौड़ी है।

सुदर्शन ने ट्वीट किया, “रथ यात्रा के अवसर पर, हमने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 43.2 फीट लंबे और 35 फीट चौड़े भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ का सबसे बड़ा 3 डी सैंड आर्ट रथ बनाया है। हमें उम्मीद है कि यह एक नया रिकॉर्ड होगा।”

बता दें   पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित रेत कलाकार सुदर्शन ने दुनिया भर में 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और समारोहों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उनके नाम गिनीज रिकॉर्ड समेत कई लिम्का रिकॉर्ड हैं।

इधर कल की रथयात्रा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं| तीनो रथ सजकर तैयार हैं|

- Advertisement -

बता  दें जगन्नाथ धाम पुरी को छोड़कर ओडिशा में कहीं भी रथ यात्रा नहीं होगी। राज्य में कई अन्य जगहों पर रथ यात्रा के लिए कई याचिकायें दायर की गईं थी। सुप्रीम कोर्ट ने   अन्य जगहों पर रथ यात्रा के लिए याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.