दशहरा, दिवाली पर बंद रहेगा पुरी का जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा का पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर दशहरा  और दिवाली में बंद रहेगा | मंदिर प्रशासन ने कोविड-19  संभावित प्रसार के मद्देनजर यह फैसला लिया है |

0 182

- Advertisement -

भुवनेश्वर| ओडिशा का पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर दशहरा  और दिवाली में बंद रहेगा | मंदिर प्रशासन ने कोविड-19  संभावित प्रसार के मद्देनजर यह फैसला लिया है | ऐसे  अवसरों पर मंदिर में  श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है | भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी।

जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार,  15 अक्टूबर दशहरा,  16 अक्टूबर भसानी, 4 नवंबर दिवाली, 15 नवंबर बड़ी एकादशी और 19 नवंबर कार्तिका पूर्णिमा दोपहर 12 बजे से भगवान के दर्शन के लिए बंद रहेगा।

- Advertisement -

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और मंदिर परिसर को साफ करने के उपाय के रूप में मंदिर सभी रविवार को सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा।   अन्य दिनों में  जब मंदिर खुला रहेगा, तब दर्शन का समय सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।

मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मंदिर में अपनी यात्रा से पहले 96 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट या कोविड-19 टीकाकरण (दो खुराक लेने का) का अंतिम प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।  मंदिर प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं को मौजूदा कोविड की स्थिति को देखते हुए मंदिर नहीं आने की सलाह दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.