महिला पर्यवेक्षक परीक्षा में कोरबा की अंजली सोनी प्रथम

छत्तीसगढ़ व्यापमं  द्वारा आयोजित  महिला पर्यवेक्षक परीक्षा में कोरबा जिले के कटघोरा निवासी अंजली  सोनी ने प्रदेश भर पहला स्थान हासिल किया है |

0 205
Wp Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापमं  द्वारा आयोजित  महिला पर्यवेक्षक परीक्षा में कोरबा जिले के कटघोरा निवासी अंजली  सोनी ने प्रदेश भर पहला स्थान हासिल किया है | राजनांदगाँव जिले के डोंगरगढ़ की करुणा वर्मा दूसरे और बिलासपुर कि शिक्षा झा तीसरे स्थान पर रही |

छत्तीसगढ़ व्यापमं  ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक के रिक्त पदों को भर्ती हेतु ज्ञापन जारी किए थे।   खुली भर्ती के 100 व परिसीमित भर्ती के 100 पद (कुल 200) पद थे| 23 जनवरी को भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।  ढाई लाख लोगों ने परीक्षा हेतु आवेदन किया था

जारी नतीजों के अनुसार   रायगढ़ की सीमा ठाकुर व शुभम शर्मा ने क्रमशः चौथा व पांचवा स्थान प्राप्त किया है। रायपुर की प्रकृति देवांगन ने छठवां व बिरगांव की तमन्ना देवांगन ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। राजनांदगांव की आस्था शर्मा ने आठवां व रायपुर की दीक्षा पाल ने नौवां स्थान प्राप्त किया हैं . रायगढ़ की ऐश्वर्या रानी तिवारी ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.