ओडिशा में पहले दिन पांच लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी मैट्रिक परीक्षा

ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षा कदाचार और प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए व्यापक व्यवस्था के साथ शुक्रवार से शुरू हुई।

0 103
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षा कदाचार और प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए व्यापक व्यवस्था के साथ शुक्रवार से शुरू हुई।

पहले दिन 5 लाख से अधिक छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 8 बजे शुरू हुई और 10 बजे तक चली। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:45 बजे तक पहुंचने को कहा गया था। छात्रों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने प्रवेश पत्र, नीले और काले पेन, पेंसिल और ज्योमेट्री बॉक्स के अलावा कुछ भी न ले जाएं।

22 थानों के स्ट्रांग रूम सहित 316 नोडल केंद्रों पर रखे गए प्रश्नपत्रों को प्रशासनिक अधिकारी पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर ले गए। राज्य भर के 3218 केंद्रों पर कुल 5,41,247 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस बार मैट्रिक परीक्षा 20 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.