छत्तीसगढ़ : सोशल मीडिया पर वायरल एक आडियो और एक विडिओ क्लिप

छत्तीसगढ़ से निकला एक आडियो क्लिप और एक विडिओ क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल  हो रहा है | मीडिया में भी ये दोनों खबरें प्रमुख स्थानों पर हैं लोगों में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं |  अब कांग्रेस- भाजपा के दोनों नेताओं ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है|

0 94

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ से निकला एक आडियो क्लिप और एक विडिओ क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल  हो रहा है | मीडिया में भी ये दोनों खबरें प्रमुख स्थानों पर हैं लोगों में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं |  अब कांग्रेस- भाजपा के दोनों नेताओं ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है|

आडियो क्लिप अपने बयानों  से विवादों में बने रहते आ रहे कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह का बताया जा रहा है (deshdigital.इन इसकी पुष्टि नहीं करता )| कभी कलेक्टर ,कभी विपक्षी नेता ,फिर अपने ही सरकार के मंत्री पर मरवाने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस के इस विधायक ने एक डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक पर बरसते हुए जमकर गालियां दी हैं |

बताया जाता है कि  जमीन संबंधी प्रकरण को लेकर बुधवार को विधायक वृहस्पति सिंह ने डिप्टी कलेक्टर से उनके मोबाइल पर बात की। फिर आप खोते गालियों की बौछार हो गई |

इस वाकये की सूचना  डिप्टी कलेक्टर रजक ने कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी से लिखित और मौखिक में कर दी है।  विधायक के इस दुर्व्यवहार को लेकर सोशल  मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया भी देखी जा रही है।

 

किस पर हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलरामपुर जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने बीते दिनों एक आदेश जारीकर विधायक वृहस्पति के किसी परिचित के तालाब का पट्टा निरस्त कर दिया है। इसको लेकर रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर व रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार रजक कलेक्टर के आदेश पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए फाइल आगे बढ़ा दी है। इसी बात को लेकर विधायक बृहस्पत ने डिप्टी कलेक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया।

 

मेरे खिलाफ साजिश – वृहस्पति सिंह

इस आडियो के मीडिया-सोशल मीडिया पर आते ही वृहस्पति सिंह ने  उक्त अधिकारी को भी उनके खिलाफ साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते कहा है – -वायरल आडियो से कोई लेना-देना नहीं है, मेरे घोर विरोधी राष्ट्रीय  स्तर के नेता है जो कट्टर विरोधी दल के है। हमारे दल के भी कुछ बड़े नेता है, मेरी स्थिति 32 दांत के बीच एक जीभ की जैसी है, लोगों को ये नहीं पच पा रहा है कि आदिवासी का बच्चा विधायक बनने के बाद जनता के बीच सुर्खियों में क्यों बना रहता है।

मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है, आने वाले दिनों में मेरा वीडियो लाने की भी साजिश हो रही है. जिस अधिकारी ने आरोप लगाए है वो भी इस षड्यंत्र में शामिल है| उसे रायपुर से क्यों लाया गया है? हमारी सरकार है, जो आधिकारी काम नहीं कर रहे है, उसे हटा सकते है| मैं किसी भी अधिकारी से गाली गलौज क्यों करूंगा, मेरे खिलाफ हो रही साजिश की शिकायत हाइकमान से करूंगा|

- Advertisement -

अब बात वीडियो की |  

छत्तीसगढ़ की राजनीति में  भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पर आ चुके  अश्लील विडिओ क्लिप के बाद अब टिकटॉक फार्मेट वीडियो  क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है|  कांग्रेस नेता  सुशील सन्नी अग्रवाल पर बना यह विडिओ भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, हालाकि अब वह हटा दिया गया है |

 

इसमें एक युवा जोड़ा नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ श्रीवास ने लिखा, देखो तो गोपी कैसे अपने कन्हैया को कितने प्रेम से सन्निर्माण से मना रही है… और कन्हैया है कि कर्मकार रूप से परेशान…अटूट प्रेम मंडल का निर्माण। शाम तक यह पोस्ट वायरल हो चुकी थी। वैसे एक कमेन्ट आज शाम तक बना हुआ है |

इस कमेन्ट ने राजनीतिक गलियारों की हलचल बढ़ा दी |

इधर कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल  थाना पहुंच  गौरी शंकर श्रीवास के खिलाफ शिकायत की  है।  अग्रवाल ने कहा है, एक वीडियो में उनका चेहरा लगाकर उनको बदनाम किया जा रहा है। फर्जी वीडियो बनाकर मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मेरे राजनीतिक दुश्मनों को मेरी सफलता रास नहीं आ रही है। ऐसे करके मुझे साजिशन फंसाने और मेरी राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया गया है|

इस बीच गौरीशंकर श्रीवास का कहना है, उन्होंने वीडियो सार्वजनिक प्लेटफार्म से उठाया है। उसमें कौन है यह भी नहीं बताया है। कोई गंदा कमेंट भी नहीं किया है। इसके बाद भी उनके खिलाफ शिकायत गलत है। वे ऐसी शिकायत करने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

बहरहाल  पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.