बीवी ने पाक की जीत पर मनाया जश्न , नाराज शौहर ने FIR दर्ज कराया

यूपी के मेरठ में अजीबोगरीब मामला सामने आया है | वर्ल्ड T -20 में भारत - पाक मैच में पाकिस्तान की जीत पर बीवी ने पटाखे फोड़े और जश्न मनाया तो इससे नाराज शौहर ने बीवी और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया |

0 104
Wp Channel Join Now

यूपी के मेरठ में अजीबोगरीब मामला सामने आया है | वर्ल्ड T -20 में भारत – पाक मैच में पाकिस्तान की जीत पर बीवी ने पटाखे फोड़े और जश्न मनाया तो इससे नाराज शौहर ने बीवी और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया | पुलिस ने भड़काऊ बयान और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज  किया है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  यूपी के रामपुर जिले के  सीगनखेड़ा निवासी इशान मियां ने 29 अक्टूबर को एसपी रामपुर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 24 अक्टूबर को T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच था। भारतीय टीम यह मैच पाकिस्तान से हार गई थी।

पाकिस्तान की जीत पर उसकी बीवी राबिया शम्सी ने आतिशबाजी की। भारतीय क्रिकेटरों का मजाक उड़ाता   वॉटसऐप पर स्टेटस लगाया। नाराज शौहर इशान मियां ने पत्नी के वॉटसऐप स्टेटस के स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ एसपी रामपुर को सौंपा |

मामले की शिकायत की जांच के बाद एसपी के आदेश पर शुक्रवार 5 नवंबर को पुलिस ने राबिया और उसके मायके वालों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

शौहर इशान  का कहना है कि उनकी पत्नी राबिया शम्सी का मायका रामपुर में ही है। राबिया की भाभी उरूज शम्सी पाकिस्तान की रहने वाली हैं। भारत के हारने पर बीबी राबिया, उसकी भाभी और बाकी मायके वालों ने जश्न मनाया। उसकी बीवी और ससुराल वालों ने जिस तरह पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी की है, उससे लगता है कि उनके दिलों में भारत के लिए नफरत है। (deshdesk)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.