छत्तीसगढ़ के युवती की ओडिशा में हत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में काम कर रही कोरबा निवासी युवती की ओडिशा के बलांगीर में हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं आरोपी ने लाश को  जला दिया. मृतका एक निजी बेंक में काम करती थी.

0 107
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में काम कर रही कोरबा निवासी युवती की ओडिशा के बलांगीर में हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं आरोपी ने लाश को  जला दिया. मृतका एक निजी बेंक में काम करती थी. युवती के गुम होने की रिपोर्ट रायपुर के मोवा थाने में दर्ज कराई गई थी. ओडिशा पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  26 साल की कोरबा निवासी तनु कुर्रे  कुछ साल पहले रायपुर आई थी. यहां वह  मोवा स्थित एक्सिस बैंक में काम कर रही थी. इस दौरान 2019 में उसकी मुलाकात बैंक में आने वाले बलांगीर निवासी कारोबारी सचिन अग्रवाल से हुई थी. धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे को दोनों पसंद करने लगे. इसकी जानकारी मृतिका ने कोरबा निवासी अपने परिजनों को भी दी थी. बताया जा रहा है, 21 नवम्बर को  सचिन रायपुर आया और अपने परिजनों से मिलाने के नाम पर तनु को अपने साथ बलांगीर ले गया.

इधर तनु के परिजन उसका फोन बंद  होने के  कोरबा से रायपुर आये.   काफी खोजबीन और पता तलाशी के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत 22 नवम्बर को मोवा थाने में दर्ज कराई.

24 नवम्बर को ओडिशा पुलिस को बलांगीर जिले के तुरइकेला के जंगल मे एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली. ओडिशा पुलिस की खोजबीन में पता चला कि मृतिका युवती रायपुर की रहने वाली है और 21 नवंबर को उसके गुम होने की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा थाने में दर्ज कराई गई है. ओडिशा पुलिस में रायपुर पुलिस से संपर्क कर युवती की जानकारी मांगी और इसकी सूचना मृतिका के परिजनों को दी. ओडिशा पुलिस युवती के दोस्त सचिन अग्रवाल की तलाश में जुट गई है.

अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक  मृतका को बलांगीर ले जाकर पहले गोली मारी गई फिर पहचान छुपाने के लिए उसे जलाया गया .

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.