बिलासपुर जेल से कैदी ने अपलोड किया अश्लील वीडियो, जुर्म दर्ज

0 38

- Advertisement -

बिलासपुर। बिलासपुर जिला जेल में कैद हत्या के एक आरोपी ने जेल से ही अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया| वह हाल ही में पेरोल से लौटा था| नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो से मिले निर्देश के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है|

- Advertisement -

सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय से क्षेत्र से एक अश्लील वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की जानकारी मिली थी। मामले की पुलिस जांच कर रही थी। इसमें दौरान पता चला कि वीडियो 12 जुलाई 2020 को जेल से अपलोड किया गया है। इस पर जेल के अधिकारियों से जानकारी ली गई।

इस दौरान पता चला कि हत्या के मामले में जेल में बंद त्रिलोचन देवांगन जेजे सेक्शन में काम करता है। इस दौरान उसने कंप्यूटर पर अपने नाम से आइडी बनाकर जेल के कंप्यूटर से वीडियो अपलोड किया था। जांच के बाद पुलिस आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
मामले में जेलर आरआर राय ने बताया कि हत्या के मामले में बंद त्रिलोचन कोरोना महामारी के दौरान पैरोल जेल से बाहर गया था। बीते दिनों पैरोल समाप्त होने पर वह वापस जेल में आ गया है। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन पुलिस से मामले की जानकारी लेकर आरोपी के खिलाफ जेल के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 बताया गया कि आरोपी लंबे समय से हत्या के मामले में कैद है। उसे कंप्यूटर संबंधित काम आता था। इसके लिए उसे जेजे सेक्शन में कंप्यूटर संबंधित काम सौंपा गया था। इसी दौरान उसने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। अब पुलिस जेल में बंद आरोपी को अश्लील वीडियो कहां से मिला इसकी भी जांच करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.