पत्नी ने सिल बट्टा से पति को मार डाला ,बेटी के बयान पर केस दर्ज

रांची में पति-पत्नी के झगड़े में बात इतनी बिगड़ी की हत्या हो गई। पत्नी ने सिल बट्टा से पति को इतनी जोर से मार दिया कि उनकी मौत हो गई।

0 62
Wp Channel Join Now

रांची| रांची में पति-पत्नी के झगड़े में बात इतनी बिगड़ी की हत्या हो गई। पत्नी ने सिल बट्टा से पति को इतनी जोर से मार दिया कि उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप रहने वाले घायल अभिषेक गुप्ता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अभिषेक का उनकी पत्नी उषा देवी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उषा देवी ने सिल बट्टा से सिर पर मारकर उन्हें घायल कर दिया था। घायल अभिषेक को परिजनों ने सेवा सदन में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में उनकी पुत्री अनिशा गुप्ता के बयान पर उषा देवी के खिलाफ पति की हत्या का केस दर्ज किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि अभिषेक शराब का सेवन किया करते थे। पत्नी पर ही परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा था। शराब की वजह से परिवार के लोग कर्ज में डूब चुके थे। इस वजह से अक्सर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था।

अनिशा की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उषा देवी ने दो अक्तूबर की सुबह अपने पति अभिषेक गुप्ता के सिर पर सिल बट्टा से कई बार वार किया, जिससे अभिषेक लहूलुहान हो गए।

सूचना मिलने के बाद आसपास में मौजूद लोगों ने उन्हें सेवा सदन में भर्ती कराया। अभिषेक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.