कवर्धा हिंसा: डॉ रमन सिंह ने अपने जन्मदिन  पर आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित किये

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कवर्धा में हुई घटना के कारण अपने जन्मदिन  पर आयोजित  सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया है |

0 31

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कवर्धा में हुई घटना के कारण अपने जन्मदिन  पर आयोजित  सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया है |

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्विट किया है, 15 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन है,लेकिन कवर्धा में हुई घटना के कारण मन व्यथित है।भूपेश सरकार ने मेरे निर्दोष कार्यकर्ताओ को जेल में बंद कर रखा है। मैंने विरोध स्वरूप कवर्धा,राजनांदगांव जिले समेत सभी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है।वर्चुअल माध्यम से ही शुभकामनाएं प्रेषित करें।

- Advertisement -

बता दें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के तीन मंत्रियों ने गत शनिवार को सरकार एक प्रेस कांफ्रेंस में कवर्धा हिंसा के लिए भाजपा को दोषी ठहराते कहा कि यह घटना भाजपा द्वारा प्रायोजित थी | हिंसा के हजार आरोपियों में डॉ रमन सिंह के बेटे पूर्व  सांसद अभिषेक सिंह भी शामिल हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.