छत्तीसगढ़ : किसानों को होली से पहले धान का बोनस

छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले धान का बोनस 731 रूपये प्रति क्विंटल (3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि) का भुगतान कर दिया जायेगा.  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए आज मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया.

0 106
Wp Channel Join Now

रायपुर| छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले धान का बोनस 731 रूपये प्रति क्विंटल (3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि) का भुगतान कर दिया जायेगा.  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए आज मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया.

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा.

बता दें  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है.  बीते दो साल  में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है.

इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी.

इसके अलावा मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया.

साथ ही  मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.