ममीता मेहर हत्या: मुख्य आरोपी गोविंद ने कबूला अपना जुर्म,कहा, कार में ही …

शिक्षिका ममीता मेहर हत्या मामले में मुख्य आरोपी गोविंद साहू ने अपना जुर्म कबूला है। उसने पुलिस को बताया कि भवानीपटना से लौटते कार में ही ममीता की हत्या कर दी और स्कूल के स्टेडियम निर्माण स्थल पर शव को जलाकर  दफना दिया|

0 99

- Advertisement -

भुवनेश्वर| शिक्षिका ममीता मेहर हत्या मामले में मुख्य आरोपी गोविंद साहू ने अपना जुर्म कबूला है। उसने पुलिस को बताया कि भवानीपटना से लौटते कार में ही ममीता की हत्या कर दी और स्कूल के स्टेडियम निर्माण स्थल पर शव को जलाकर  दफना दिया|

आरोपी गोविंद साहू और ममीता 8 अक्टूबर को अपनी कार में भवानीपटना गए थे। लौटते समय साहू ने वाहन के अंदर ही ममीता की हत्या कर दी। एक दिन पहले (7 अक्टूबर) साहू ने डोजर से कलाहांडी जिले के महालिंग में सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टेडियम निर्माण स्थल पर एक गड्ढा खोदने का निर्देश दिया था। ममीता की मौत के बाद शव को जला दिया और गड्ढे में दफना दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ममता की हत्या में कई लोग शामिल हैं और यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि साहू को बलांगीर पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। उसे बलांगीर जिले के बंगमुंडा ब्लॉक के बूढ़ीपदर गांव में उसकी छोटी बहन के घर से पकड़ा गया था। बलांगीर पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी। घोषणा के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की मौजूदगी में कल ममीता का शव घटनास्थल से निकाला गया। वह स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। वह 8 अक्टूबर को लापता हो गई थी। उसके लापता होने के पीछे स्कूल के प्रबंध समिति अध्यक्ष गोविंद साहू की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए, ममता के परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर साहू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसे टिटलागढ़ पुलिस बैरक में रखा गया था। हालांकि साहू 17 अक्टूबर की रात पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.