छत्तीसगढ़ : CRPF जवान ने कैंप में साथियों पर की फायरिंग , 4 की मौत,3 जख्मी

छत्तीसगढ़ के  बस्तर संभाग के   सुकमा जिले में रविवार देर रात CRPF ने अपने  साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं।

0 146

- Advertisement -

जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के  बस्तर संभाग के  सुकमा जिले में रविवार देर रात CRPF ने अपने  साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। इनमें से 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अब तक फायरिंग का सही कारण सामने नहीं आ सका है।

घटना रविवार देर रात   सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 217 बटालियन कैंप की है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है, वो रात में ड्यूटी पर तैनात था।

देर रात करीब 3.15 बजे CRPF जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। घायल 5 जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान 3 जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा  जा रहा है।

- Advertisement -

मारे गए 2 जवान बिहार के रहने वाले थे, जबकि 1 पश्चिम बंगाल का निवासी था। चौथे जवान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।

अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपित जवान रितेश रंजन यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था। CRPF के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

बता  दें बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सुरक्षा बलों  द्वारा साथियों पर गोली चलाने की कई घटनाएँ हो चुकी हैं |

सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट कर घटना को दुखद बताया –

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.