वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश

छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश हो गई| उनका इलाज चल रहा है |

0 100
Wp Channel Join Now

बलरामपुर| छत्तीसगढ़ के सरगुजा  संभाग के वाड्रफनगर में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 3 छात्राएं बेहोश हो गई| उनका इलाज चल रहा है |

मिली जानकारी के मुताबिक बेहोश हुई तीनों बच्चियां बलरामपुर जिले के पशुपतिपुर हाई स्कूल की हैं |  वैक्सीन लगने के बाद वे बेहोश हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है| बच्चियों की बेहोशी के कारण का पता लगाया जा रहा है|  अस्पताल में छात्राओं को ऑक्सीजन भी लगाया गया है|

परिजनों के मुताबिक वैक्सीन लगने के बाद उन्हें सास लेने में दिक्कतें होने लगी और वे एक-एक कर बेहोश होती गई. हालांकि प्रदेश में अब तक 2 लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है और इसका कोई भी साइड इफेक्ट बच्चों में अब तक सामने नहीं आया है|

बता दें कोरना के बढ़ते प्रकोप के बीच 3 जनवरी से पूरे देश में कोरना टीकाकरण 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू किया गया है|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.