मुस्कान तहसीन, जिसके हाथों में छिपा है जादू

ओडिशा की मुस्कान तहसीन, जिसके हाथों में छिपा है जादू| दायाँ हो या बांया दोनों हाथों से एक साथ एक में सामान्य और दूसरे में उसका उल्टा लिखने की असाधारण क्षमता,  वह भी एक नहीं 5 से ज्यादा भाषाओँ में | इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में स्थान अर्जित किया है |

0 158

- Advertisement -

भुवनेश्वर |  ओडिशा की मुस्कान तहसीन, जिसके हाथों में छिपा है जादू| दायाँ हो या बांया दोनों हाथों से एक साथ एक में सामान्य और दूसरे में उसका उल्टा लिखने की असाधारण क्षमता,  वह भी एक नहीं 5 से ज्यादा भाषाओँ में | इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में स्थान अर्जित किया है |

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगे खोर्धा जिले के ताराबोई गाँव निवासी मुस्कान तहसीन विज्ञान स्नातक के अंतिम वर्ष की छात्रा है |

मुस्कान के हाथ में सचमुच जादू छिपा है | वह अपने दोनों हाथों से ओडिया, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू आदि में सहजता से सीधा और उल्टा लिख लेती है | यहाँ तक की एक हट में सीधा तो दूसरे हाथ से ठीक उसका उल्टा |

मुस्कान ने  बचपन से ही अपने बाएं हाथ से  लिखना शुरू कर दिया था|  माता-पिता ने उसे आदत बदलने के लिए कहा तो  उसने दाहिने हाथ से सामान्य रूप से लिखना शुरू कर दिया। लेकिन जब उसके हाथों की इस जादू पता लगा तो दोनों हाथों का उपयोग करके लिखने के लिए प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -

तब  मुस्कान ने अपने दाहिने हाथ से सामान्य  पाठ लिखने और  इसे  बाएं हाथ से  उल्टा , आईने के प्रतिबिंब की तरह लिखने का अभ्यास करने लगी ।

उसने अपनी अनूठी शैली में कई भाषाओं में राष्ट्रगान को लिखते  खुद का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जमा किया । उसके इस अद्वितीय कौशल के कारण उसका नाम  रिकॉर्ड बुक में  दर्ज किया गया |

मुस्कान की मां संजीता बानो ने  ने मिडिया से अपनी बेटी की उपलब्धि पर चर्च करते कहा,   2 जनवरी को, जब हमें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से पदक मिला, तो हमारे सभी सपने सच हो गए|

मुस्कान के पिता एसके समसेर ने इसे मुस्कान की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दिया जिसने उसे इस काबिल बना दिया |

मुस्कान अब अपना नाम  गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में देखना चाहती  है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.