छत्तीसगढ़ में मिली नग्न लाश ओडिशा के महिला की ,प्रेमी ने की थी हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के  भूपदेव थाना इलाके में मिली नग्न लाश ओडिशा के झारसुगुडा बेल पहाड़ निवासी महिला की निकली |  हत्या उसके प्रेमी ने की थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है | महिला की पहचान ट्रेन की टिकट और उसके गोदना के आधार पर की गई |

0 204
Wp Channel Join Now

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के  भूपदेव थाना इलाके में मिली नग्न लाश ओडिशा के झारसुगुडा बेल पहाड़ निवासी महिला की निकली |  हत्या उसके प्रेमी ने की थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है | महिला की पहचान ट्रेन की टिकट और उसके गोदना के आधार पर की गई |

पुलिस के मुताबिक चारभाटा गाँव के पास  शुक्रवार शाम एक महिला की नग्न लाश मिलने की  सूचना  मिली थी | हत्यारे ने महिला की पहचान छिपाने लाश से कपडे निकाल जला दिए गए थे | लेकिन पास ही ट्रेन की टिकिट ने आरोपी  तक पहुंचा दिया|

महिला की गले में वार कर हत्या की गई थी | लिहाजा पुलिस इसी दिशा में आगे बढ़ रही थी | महिला के आसपास के न होने से और ट्रेन की टिकिट से उसके बाहर से आकर हत्या किये जाने का अनुमान पुलिस ने लगाया था |

भूपदेव पुलिस ने पड़ताल और  महिला के शरीर पर बने गोदना और ट्रेन की टिकिट के आधार पर उसकी  पहचान बसंती भरा सागर पति अनूप भरा सागर 38 वर्ष निवासी झारसुगुड़ा बेलपहाड़ ग्रामगुमाडेरा के रूप में की गई।  पति की मौत के बाद वह  अकेले रह रही थी।

पढ़ें :महिला की नग्न लाश के पास ओडिशा की ट्रेन टिकिट

बसंती गुरुवार को  झारसुगुड़ा से ट्रेन   से रायगढ़ इलाज कराने  आई  थी। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था | पूछताछ में उक्त युवक की पहचान महिला के मित्र फत्ते पटेल के रूप में की गई |

पुलिस ने  फत्ते पटेल को हिरासत में लेकर कढ़ाई से पूछताछ की तो उसने  महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी फत्ते ने बताया कि, बसंती के साथ उसका प्रेम संबंध था और दोनों साथ में ही काम करते थे। बसंती बार बार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। साथ ही शादी नहीं करने पर उसे फंसने की धमकी दे रही थी।

गुरुवार को वह इलाज कराने के लिए रायगढ़ आई थी। यहाँ  दोनों ने शराब खरीदी और चारभांठा के खेत में बैठकर छककर पी |

इस दौरान  बसंती ने  फिर से शादी करने का दबाब डालने लगी और विबाद करने लगी | दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि  फत्ते   ने चाकू से बसंती के गले को रेत दिया। हत्या करने के बाद उसकी  पहचान छिपाने  उसके सारे कपड़े निकाल कर जला दिया और लाश को वहीं छोड़ दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.