फर्जी पत्रकार बनकर मेडिकल कारोबारियों से लूट, 4 गिरफ्तार

फर्जी पत्रकार बनकर मेडिकल कारोबारियों को लूटने वाले  4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | इनके पास से नगदी के साथ प्रेस के नाम से बने फर्जी परिचय पत्र जब्त किये गए हैं | इन आरोपियों की पहचान योगेश्वर मानिकपुरी, तामेंद्र सिन्हा, कृपा चंद्र सोनवानी, तामेश्वर तिवारी नाम से की गई है |

0 330
Wp Channel Join Now

दुर्ग। फर्जी पत्रकार बनकर मेडिकल कारोबारियों को लूटने वाले  4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | इनके पास से नगदी के साथ प्रेस के नाम से बने फर्जी परिचय पत्र जब्त किये गए हैं | इन आरोपियों की पहचान योगेश्वर मानिकपुरी, तामेंद्र सिन्हा, कृपा चंद्र सोनवानी, तामेश्वर तिवारी नाम से की गई है |

दुर्ग जिले की भिलाई सुपेला पुलिस के मुताबिक  14 तारीख की शाम मीडियाकर्मी बनकर चार युवकों ने इंदौर से सैनिटाइजर लेकर पहुंचे दो युवकों को लूट लिया था |

पुलिस के मुताबिक इंदौर से एक  वाहन में सैनिटाइजर सप्लाई करने आए दो युवकों को नेहरू नगर से एक फ़ोन आया कि मेडिकल स्टोर से बोल रहे हैं| वे उनसे  सामान लेना चाहते हैं|

नेहरू नगर चौक पर माल की डिलीवरी लेने तीन गाड़ी में चार युवक  पहुंचे |    उन चारों ने खुद को मीडियाकर्मी बताया और उन दोनों युवकों से लूटपाट  की |

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बनाया सहायक, खुलासे के बाद केस दर्ज

सैनिटाइजर लेकर  आए युवकों को उनसे इस आधार पर पैसों की मांग करने लगे की ये सैनिटाइजर फर्जी है| जब    पैसा देने से मना किया तो जबरिया कर उनकी गाड़ी में घुसकर डिलीवरी के  पैसे लूटकर ले भागे|

पीड़ित दोनो युवकों ने पुलिस  में शिकायत दर्ज कराई|

पुलिस ने  आरोपियों की तलाश शुरू की और  चारों  को धर दबोचा|  इन आरोपियों की पहचान योगेश्वर मानिकपुरी, तामेंद्र सिन्हा, कृपा चंद्र सोनवानी, तामेश्वर तिवारी नाम से की गई है |  आरोपियों के पास से कैश, फर्जी आई डी, प्रेस कार्ड और वॉकी–टॉकी जब्त किया है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.