छत्तीसगढ़: अगले 2 दिन फिर बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है |  प्रदेश  में अगले 2 दिन ,  3 फरवरी  और परसों 4 फ़रवरी को एक बार फिर बारिश के आसार हैं  | यह प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग पर  केंद्रित  रहेगा| सरगुजा में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है |

0 80

- Advertisement -

रायपुर | पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है |  प्रदेश  में अगले 2 दिन ,  3 फरवरी  और परसों 4 फ़रवरी को एक बार फिर बारिश के आसार हैं  | यह प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग पर  केंद्रित  रहेगा| सरगुजा में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है |

मौसम विभाग के मुताबिक  छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से हवा का आगमन जारी है। इस कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ वाले इलाके में एक विंड कॉन्फ्लिक्ट जोन (ऐसा क्षेत्र जहां विपरीत दिशाओं से आ रही हवा टकराती है) बन रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में 3 और 4  फरवरी को बरसात संभावित है।

बारिश  का मुख्य क्षेत्र बिलासपुर और सरगुजा संभागों में केंद्रित होगा। यहां कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है।  सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

- Advertisement -

इस दौरान रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिले के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबादी या  हल्की बरसात हो सकती है।  कांकेर जिले तक भी असर पड़ सकता है।

ओडिशा पर असर 

दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होगा और बरसाती तंत्र ओडिशा की ओर  बढ़ जाएगा।इससे  अगले कुछ दिनों में ओडिशा के कई हिस्सों में मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना  है। मौसम ब्यूरो ने ओडिशा  के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की ‘येलो वार्निंग’ भी जारी की है।

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, गजपति, गंजम, खुर्दा, पुरी, नयागढ़ और कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.