साहित्यकार पं. दानेश्वर शर्मा का निधन

छत्तीसगढ़ के सुपरिचित साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा  का 3 फरवरी की रात  निधन हो गया।

0 778
Wp Channel Join Now

भिलाई । छत्तीसगढ़ के सुपरिचित साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा  का 3 फरवरी की रात  निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 4 फरवरी की सुबह   शिवनाथ मुक्तिधाम दुर्ग में किया गया।

पं. दानेश्वर शर्मा  भिलाई इस्पात संयंत्र में भी अपनी सेवाएं देते हुए सामुदायिक विकास विभाग में रहते हुए छत्तीसगढ़ी लोककला को आगे बढ़ाने के अलावा नगर प्रशासन में कई विभागों के प्रमुख अधिकारी रहे ।श्रीराम कथा वाचन और अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में चर्चित रहे ।  उनके लिखे कई छत्तीसगढ़ी  गीत  लोगों की जुबा पर रचे बसे हैं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.