यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया भर के शेयर बाजार धड़ाम

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से दुनिया भर  के  शेयर बाजार  तेजी से गिरे हैं |  वैश्विक बाजार अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से गिर गए हैं। गिरावट पर एक नजर भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी से गिरावट आई। सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 16,600 अंक से नीचे आ गया। |   वहीँ  कच्चे तेल की कीमत अब आसमान छू रही है।

0 98

- Advertisement -

नई दिल्ली। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से दुनिया भर  के  शेयर बाजार  तेजी से गिरे हैं |  वैश्विक बाजार अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से गिर गए हैं। गिरावट पर एक नजर भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी से गिरावट आई। सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 16,600 अंक से नीचे आ गया। |   वहीँ  कच्चे तेल की कीमत अब आसमान छू रही है।

- Advertisement -

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  पहले मिनट में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,900 पॉइंट्स टूटकर 55,338 पर पहुंच गया है। बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हो रही है। निवेशकों को शुरुआती मिनट में 8 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 247.18 लाख करोड़ रुपए है जो कल 255 लाख करोड़ रुपए था। 10 बजे ये 1683 अंकों की गिरावट के साथ 55,395 पर करोबार कर रहा है।

गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक के शेयर्स 3-3% से ज्यादा टूटे हैं। इसी तरह से टेक महिंद्रा, TCS, विप्रो, HCL टेक, HDFC, SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, HDFC बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, डॉ. रेड्‌डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के स्टॉक 2 से 3% तक टूटे हैं। पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टाइटन, नेस्ले, सनफार्मा और NTPC के शेयर एक-एक पर्सेंट तक गिरे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.