यूक्रेन में रूसी सेना के बरस रहे बम, छत्तीसगढ़ के छात्र का भेजा वीडियो देखें

यूक्रेन में  रूसी सेना के बम बरस रहे हैं | यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में बमबारी चल रही है |आज  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में 'सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। कीव में अधिकारियों ने 'पूर्ण पैमाने पर आक्रमण' के रूप में वर्णित किया है।

0 106
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली | यूक्रेन में  रूसी सेना के बम बरस रहे हैं | यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में बमबारी चल रही है |आज  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में ‘सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। कीव में अधिकारियों ने ‘पूर्ण पैमाने पर आक्रमण’ के रूप में वर्णित किया है।

एपी और बीबीसी न्यूज के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार तड़के एक टेलीविजन भाषण में कहा कि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में “विशेष सैन्य अभियान” का आदेश दिया है।

पुतिन की घोषणा के बाद यूक्रेन के कई शहरों में विस्फोटों की सूचना मिली है और यूक्रेन की सरकार ने पुष्टि की है कि “यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण” चल रहा था।

इधर  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है जो जीवन और मानव पीड़ा का एक विनाशकारी नुकसान लाएगा।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधर यूक्रेन की संसद ने रूस के साथ जारी तनाव के बीच 24 फरवरी से देश में आपातकाल लागू करने के विधेयक का समर्थन किया है।

रूस के यूक्रेन पर सैन्य अभियान शुरू करने के साथ ही गुरुवार तड़के एक साइबर हमले के बाद यूक्रेन की प्रमुख सरकारी वेबसाइटें बंद हो गई।

यूक्रेन ने रूस में रह रहे अपने नागरिकों को तत्काल वहां से लौटने का आग्रह किया है।

उधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि दुनिया हाल के दिनों में अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है और रूस को कड़ी फटकार लगाई है कि वह यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुहांस्क को मान्यता देकर संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का उल्लंघन कर रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.