सियान श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए| श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज एक नई योजना की घोषणा की है।

0 333
Wp Channel Join Now

रायपुर|  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए| छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण मण्डल में पंजीकृत भवन कर्मकार कल्याण मण्डल एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज एक नई योजना की घोषणा की है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की घोषणा की है। इस योजना में बुजुर्ग श्रमिकों को एक मुश्त 10 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए ऐसे श्रमिक पात्र होंगे जिनकी न्यूनतम आयु 59 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होगी। इसके साथ ही ये श्रमिक विगत 05 वर्षों से मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए। ई रिक्शा के लिए महिलाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख का अनुदान दिया जाएगा|

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अभी तक लाभ लेने के लिए बेटियों की उम्र 18 वर्ष 06 माह निर्धारित थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 वर्ष से 21 वर्ष किया जा रहा है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.