मनेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर (MCB) जिले में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है।

0 103
Wp Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर (MCB) जिले में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है। पार्टी की मांग है कि तेंदुए और बाघ के हमले का शिकार हुए लोगों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने डीएफओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें भी हटाने की मांग की है।दरअसल, मनेंद्रगढ़ में पिछले एक माह में तेंहुआ तीन लोगों की जान ले चुका है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

 वहीं पिछले हफ्ते बाघ ने भी एक युवक को मार दिया था। इसके बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि ग्रामीणों की जान बचाने में वन विभाग नाकाम रहा है। अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

 चार सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिले। घायलों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए और डीएफओ को लापरवाही के चलते हटाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.