CRPF के 8 जवान कोरोना संक्रमित,बंगाल से छत्तीसगढ़ लौटे थे

 संक्रमित जवानों को कैंप में ही आइसोलेट किया गया है

0 46
Wp Channel Join Now

बिलासपुर| पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी से आज सुबह छत्तीसगढ़ लौटे भरनी CRPF कैंप के 8 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं|  संक्रमित जवानों को कैंप में ही आइसोलेट किया गया है |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर भरनी CRPF कैंप के 8 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| ये उन 46 जवानों में शामिल हैं जो पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी से आज सुबह लौटे थे| पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी से भरनी स्थित CRPF कैंप के 46 जवान मंगलवार की सुबह बिलासपुर लौटे। सभी जवानों का जोनल स्टेशन में ही कोरोना जांच की गई। इस दौरान आठ CRPF जवान संक्रमित मिले। जिन्हें कैंप में ही होम आइसोलेट रहने का सुझाव दिया गया। सभी का नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया।

स्टेशन में दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच जरुरी है।  जब जोनल स्टेशन में चुनाव स्पेशल ट्रेन पहुंची। तो इसमें से उतरे सभी जवानों को जांच कराने के लिए कहा गया।

स्वास्थ्यकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ- साथ सभी की बारी- बारी कोरोना जांच की। जिसमें आठ जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस पर उन्हें अलग कर दिया गया। इसके साथ ही होम आइसोलेट होने के लिए कहा गया। चूंकि भरनी स्थित CRPF कैंप में इसकी व्यवस्था है। इसलिए उन्हें कैंप पहुंचकर होम आइसोलेट होने के लिए कहा गया।

इस दौरान अन्य जवान जो उनके संपर्क में आए हैं। उन्हें भी सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया। अभी जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पाजिटिव है। पर कभी- कभी लक्षण तुरंत नहीं दिखता। होम आइसोलेट जवानों की स्वास्थ्य विभाग भी काउंसलिंग करेगा। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

बता दें 16 मार्च से स्वास्थ्य विभाग की टीम जोनल स्टेशन में मौजूद है। इस दौरान सभी यात्रियों की जांच भी हो रही है। सोमवार को 24 यात्री कोरोना संक्रमित मिले थे। मंगलवार को आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि सुबह ही एक साथ आठ जवान संक्रमित मिल गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.