बीजापुर में IED ब्लास्ट से जवान शहीद, साथी जख्मी 

बस्तर संभाग के  बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम की चपेट में आने से  एक जवान शहीद हो गया है|  घटना कुटरू इलाके की है| इलाके में ऑपरेशन तेज कर दी गई है. आज मंगलवार करीब 11:00 बजे जवानों का एक दल सर्च ऑपरेशन पर निकला था इसी दौरान कुटरू इलाके के अम्बेलि के जंगलों में अचानक IED ब्लास्ट हो गया|

0 132
Wp Channel Join Now

बस्तर| बस्तर संभाग के  बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम की चपेट में आने से  एक जवान शहीद हो गया है|  घटना कुटरू इलाके की है| इलाके में ऑपरेशन तेज कर दी गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार करीब 11:00 बजे जवानों का एक दल सर्च ऑपरेशन पर निकला था इसी दौरान कुटरू इलाके के अम्बेलि के जंगलों में अचानक IED ब्लास्ट हो गया|

IED ब्लास्ट से प्रधान आरक्षक थलेन्द्र कुमार नायक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ चल रहा है साथी जवान आरक्षक अमर ठाकुर बुरी तरह घायल हुआ है|  जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है|

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए उक्त IED प्लांट किया था|  घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दी गई है|

बीजापुर  एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सली अक्सर ऐसे इलाकों में IED प्लांट करते हैं जहां हमेशा जवानों की आवाजाही होती  है |  नक्सलियों द्वारा लगाये गये बम में  जवान का पैर पड़ गया था|

Leave A Reply

Your email address will not be published.